पहले टी20 मैच में पाकिस्तान की शर्मनाक हार
बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पहले ही टी20 मैच में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. बांग्लादेश ने रविवार को मीरपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकेट से रौंद दिया. इस जीत के बाद मेजबान बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.