Who Is Saurabh Joshi Chandigarhs New Mayor Wins Election For Bjp Know How Much Salary They Will Get 8285886
कौन हैं सौरभ जोशी जिन्होंने जीता चंडीगढ़ मेयर चुनाव, जानिये उन्हें कितनी मिलेगी सैलरी
Who is Saurabh Joshi: गुरुवार को भाजपा के मेयर उम्मीदवार साहिल जोशी को चंडीगढ़ का नया मेयर चुना गया है. आज हम आपको बता रहे हैं की कौन है चंडीगढ़ के नए मेयर और इनको कितनी सैलरी मिलेगी.
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार साहिल जोशी को चंडीगढ़ का नया मेयर (Chandigarh New Mayor) चुना गया है, जिसके बाद भाजपा एक बार फिर से चंडीगढ़ की राजनीति में अपनी पकड़ को मजबूत बना लिया है.
People are also watching
2/6
कौन हैं साहिल जोशी?
सौरभ जोशी चंडीगढ़ की राजनीति का जाना-पहचाना नाम है. वे बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत जय राम जोशी के बेटे हैं. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है. छात्र राजनीति से शुरुआत की और एबीवीपी से जुड़े रहे. 29 साल की उम्र में पार्षद बने. वे मेहनती और जनता से जुड़े नेता माने जाते हैं.
3/6
मेयर को कितनी मिलती है सैलरी? (Chandigarh Mayor Salary)
दरअसल चंडीगढ़ के मेयर को कोई फिक्स्ड सैलरी नहीं मिलती है बल्कि इसके बदले में इस पद पर चुने गए व्यक्ति को मानदेय और अलग-अलग भत्ते मिलते हैं. चंडीगढ़ के मेयर को हर महीने 45000 रुपये (इसमें पार्षदों को मिलने वाले ₹15,000 भी शामिल हैं) का मानदेय मिलता है.
4/6
कुल पैकेज कितना है?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ के महापौर को मानदेय और अलग-अलग भत्तों को मिलाकर ₹63,000 रुपये दिए जाते हैं. प्रशासनिक और निर्वाचन क्षेत्र के खर्चों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए इस पैकेज में ₹15,000 का मासिक मानदेय, ₹30,000 का निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, ₹15,000 का मनोरंजन भत्ता और ₹2,000 से ₹3,000 के बीच का टेलीफोन भत्ता शामिल है.
5/6
इसके अलावा मिलते हैं ये भी भत्ते
इसके अतिरिक्त, मेयर को प्रत्येक आधिकारिक बैठक में भाग लेने के लिए ₹500 मिलते हैं और वे आधिकारिक वाहन, ₹50,000 तक का आवास भत्ता और सहायक कर्मचारियों जैसी सुविधाएं भी ले सकते हैं.
6/6
और सरकारी सुविधाएं
चंडीगढ़ के मेयर को आने जाने के लिए एक ऑफिशियल गाड़ी आमतौर पर एक गाड़ी और ड्राइवर भी दिया जाता है और फ्यूल का पूरा खर्च भी नगर निगम देता है. इसके अलावा रहने के लिए सरकारी घर और फर्निश्ड ऑफिस भी अलॉट किया जाता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.