एयरपोर्ट लाउंज पर ली गई सर्विस का कौन भरता है बिल?
बार-बार फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस बेहद अहम है. लाउंज में फ्लाइट पैसेंजरों को शांत और सुकून भरा माहौल मिलता है. यहां पैसेंजर फ्री में खाना, ड्रिंक्स, वाई-फाई, न्यूज पेपर, स्पा, गेम्स, मैगजीन और टीवी जैसी तमाम सुविधाओं का फायदा उठाते हैं. लेकिन, क्या कभी आपने सोचा है कि आपके फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस का बिल आखिर किसके खाते में जाता है? आपने एयरपोर्ट पर जो-जो सर्विस ली, उसका बिल कौन देता है?