संजय मांजरेकर बोले- सिर्फ विराट कोहली जिम्मेदार
दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ तो तब तक जायसवाल के रन आउट के चलते भारतीय पारी भी बिखर चुकी थी और भारत का स्कोर 153/2 से 159/5 होने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक 164/5 हो गया. पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि विराट कोहली की यहां गलती थी. क्रिकेट का स्वभाविक नियम है कि जब बॉलर के पीछे या मिड ऑन और मिड ऑफ पर शॉट खेला जाता है, तब आप शॉट खेलने वाले बल्लेबाज को देखते हैं क्योंकि डेंजर ऐंड पर उसे ही जाना होता है. रन आउट होने के चांस भी उसी के ज्यादा होते हैं, नॉन स्ट्राइकर तो दूसरे छोर पर पहुंच सकता है और विराट कोहली ने इस नियम की अनदेखी कर दी, जिसका खामियाजा जायसवाल को भुगतना पड़ा.