जवाहर लाल नेहरू का सबसे लंबा कार्यकाल
1947 में भारत को आजादी मिली तो कांग्रेस के सीनियर नेताओं में एक जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने. इसके बाद 1951-52 में पहली बार हुए आम चुनावों जीत दर्ज की. इसके बाद नेहरू के नेतृत्व में दो और अन्य लोकसभा चुनाव जीते. जब वह अपनी तीसरी सरकार का नेतृत्व संभाल रहे थे, तब 27 मई 1964 को हार्ट अटैक के चलते उनकी मृत्यु हो गई.





