Who Won What In Women World Cup 2025 Total Awards Top Performers And Prize Money 8164577
महिला वर्ल्ड कप में भारत की जीत- किस खिलाड़ी को कितना इनाम, कितना पैसा! किसे मिला कौन सा अवॉर्ड- यहां देखें
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेटर्स ने रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी. खिलाड़ियों पर हुई इनामों की बारिश...
भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. इस खिताबी जीत के साथ भारत ने अपना खिताबी सूखा खत्म किया है. भारत 47 साल से यह सपना संजोए था, जब उसने साल 1978 में पहली बार वर्ल्ड कप में भाग लिया था.
People are also watching
2/6
शेफाली वर्मा ने इतिहास में लिखा अपना नाम
शेफाली वर्मा इस वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा नहीं थीं. लेकिन सेमीफाइनल से पहले प्रतीका रावल के चोटिल होकर बाहर होने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली और उन्होंने 78 बॉल में 87 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका को 2 बड़े झटके भी दिए. भारत की इस जीत में उनका योगदान सराहनीय रहा. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला...
3/6
पूरे टूर्नामेंट में जगमगाई दीप्ति शर्मा
इस टूर्नामेंट में दीप्ति शर्मा अपने बैट और बॉल दोनों से ही धमाल मचाती दिखाई दीं. उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 22 विकेट अपने नाम किए. दूसरी ओर बल्ले से उनके योगदान की बात करें तो उन्होंने बल्ले से 215 रन बनाए, जिसमें 3 हाफ सेंचुरी भी शुमार रहीं.
4/6
स्मृति मंधाना ने तोड़ा भारत का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड
स्सृति मंधाना एक महिला वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट भारत की ओर से सर्वाधिक 434 रन बनाकर मिताली राज (2017 वर्ल्ड कप) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया.
5/6
ऐतिहासिक वर्ल्ड कप फाइनल जिसमें ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में से कोई नहीं
6/6
इनामों की तगड़ी बारिश
वर्ल्ड कप विजेता के रूप में भारत को ICC की ओर से प्राइज मनी के तौर पर करीब 39.78 करोड़ रुपये (4.48 मिलियन डॉलर) मिले. इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बोर्ड की ओर से 51 करोड़ रुपये के इनाम देने का ऐलान किया. यह रकम, टीम की खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सपॉर्ट स्टाफ और सिलेक्टर्स में बांटी जाएगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.