एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं टर्मिनल
आमतौर पर जब हम एयरपोर्ट पर जाते हैं तब सबसे पहले टर्मिनल में ही एंट्री करते हैं. मगर कभी दिमाग में सवाल आया है कि एयरपोर्ट पर ये टर्मिनल क्यों होते हैं? आज आपको इससे जुड़े सभी सवालों का जवाब आसान भाषा में मिलने वाला है. दरअसल टर्मिनल वो बड़ी इमारत होती है जहां से यात्रियों का पूरा सफर शुरू होता और खत्म भी यही आकर होता है. यहीं टिकट चेक होती है, सामान जमा किया जाता है, सुरक्षा जांच होती है और यहीं से यात्री विमान तक पहुंचते हैं. फ्लाइट से उतरने के बाद भी यात्री सबसे पहले टर्मिनल में ही आते हैं. यानी ये एयरपोर्ट का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है.