Why Aqi Increases Rapidly During Winters Air Pollution Problem In Hindi
सिर्फ सर्दियों में क्यों ज्यादा खराब होता है AQI? नहीं पता होगा सही कारण
Causes of Air Pollution in Winter: आपने देखा होगा कि सर्दियां आते ही हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है. वहीं गर्मियों में इतनी दिक्कत देखने को नहीं मिलती. मगर क्या आप इसका कारण जानते हैं? आइए जानते हैं.
हर साल अक्टूबर आते ही दिल्ली, लखनऊ, पटना जैसे शहरों में हवा जहरीली हो जाती है. AQI 300-500 तक पहुंच जाता है. गर्मियों में ऐसा क्यों नहीं होता? इसका असली कारण क्या है, आइए सरल भाषा में समझते हैं.
People are also watching
2/9
हवा ऊपर नहीं उठ पाती
सर्दियों में रात में जमीन जल्दी ठंडी हो जाती है, लेकिन ऊपर की हवा अपेक्षाकृत गर्म रहती है. इससे एक “ढक्कन” सा बन जाता है. प्रदूषक कण नीचे फंस जाते हैं, बाहर नहीं निकल पाते.गर्मियों में ठीक उल्टा होता है, जमीन गर्म, ऊपर की हवा ठंडी, इसलिए प्रदूषण ऊपर उठकर फैल जाता है.
3/9
हवा रुक जाती है
सर्दियों में हवाएं बहुत धीमी चलती हैं. कभी-कभी तो बिल्कुल शांत हो जाती हैं. प्रदूषण एक जगह जमा होता रहता है. गर्मियों में तेज हवाएं और बारिश प्रदूषण को उड़ा ले जाती हैं या धो देती हैं.
4/9
पराली जलाना और दिवाली के पटाखे
अक्टूबर-नवंबर में पंजाब-हरियाणा में पराली जलाई जाती है. उसका धुआं ठंडी और भारी होने की वजह से नीचे रहता है और दिल्ली तक पहुंच जाता है. दिवाली पर पटाखों से भी एक झटके में प्रदूषण बहुत बढ़ जाता है.
5/9
ज्यादा लकड़ी-कोयला जलाना
सर्दी में लोग कमरे गर्म करने के लिए लकड़ी, कोयला, कंडे जलाते हैं. इससे PM2.5 बहुत बढ़ जाता है. लेकिन गर्मियों में यह जरूरत नहीं पड़ती. इस वजह से भी सर्दियों में प्रदूषण की मात्रा एकदम से बढ़ती है.
6/9
नमी और कोहरा फंसा लेता है कण
सर्दियों में हवा में नमी ज्यादा होती है. छोटे-छोटे प्रदूषक कण पानी की बूंदों से चिपक जाते हैं और कोहरे में घुल जाते हैं. इसी को हम “स्मॉग” कहते हैं. ये शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है.
7/9
प्रदूषण से होने वाला तांडव
ये सभी कारण मिलकर सर्दियों में एक “प्रदूषण का कुंड” बना देते हैं. गर्मियों में ये सारे कारण गायब हो जाते हैं, इसलिए AQI अपने आप अच्छा हो जाता है. जब तक सर्दी है, प्रदूषण बाहर नहीं निकल सकता.
8/9
सेहत पर बुरा असर
इस तरह का प्रदूषण शरीर के सभी अंगों को बुरी तरह प्रभावित करता है. कई तरह के रोग और बीमारियां लोगों की जान तक ले लेती हैं. प्रदूषण से हर साल 1.7-2 मिलियन तक लोगों की मौत होती है, जो कि एक चिंताजनक आंकड़ा है.
9/9
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.