ट्रंप का फोकस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर
Strait Of Hormuz: ईरान युद्ध के 17वें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब अपना पूरा ध्यान 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' पर केंद्रित कर दिया है. उन्होंने सहयोगी देशों (जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस) को चेतावनी दी है कि वे युद्धपोत भेजें ताकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल के टैंकर पार हो सकें. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि संकरे समुद्री रास्ते पर अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों को भेजना घातक साबित हो सकता है.