सतीश शाह ने दुनिया को कहा अलविदा
मशहूर हास्य अभिनेता सतीश शाह का शनिवार को निधन हो गया है. फिल्मकार अशोक पंडित ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की. सतीश शाह ने करीब 4 दशकों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया. इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता. उनकी अदाकारी इतनी रियल होती थी कि उनके साथ काम करने वाले एक्टर शूटिंग करने की बजाय हंस-हंसकर लोटपोट हो जाया करते थे.