सप्लाई और ग्लोबल मार्केट का पूरा कनेक्शन
ट्रंप और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहता. होर्मुज स्ट्रेट पर खतरा बढ़ते ही दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें उछलने लगती हैं. आखिर क्यों युद्ध या ब्लॉकेड की खबर आते ही क्रूड ऑयल महंगा हो जाता है? जानिए होर्मुज स्ट्रेट, सप्लाई और ग्लोबल मार्केट का पूरा कनेक्शन. दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल रास्ता है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज. यहां से रोजाना लगभग 2 करोड़ बैरल तेल गुजरता है, जो वैश्विक तेल सप्लाई का करीब 20-25% है. ईरान इस क्षेत्र के पास है. अगर यहां कोई टकराव होता है, तो जहाजों का आना-जाना रुक सकता है या महंगा हो सकता है.