क्या है गुलाबी रंग के कागज का राज?
क्या आपने कभी गौर किया है कि जब भी आप सुनार की दुकान से सोना या चांदी का गहना खरीदते हैं, तो ज्यादातर दुकानदार उसे गुलाबी रंग के कागज में ही पैक करके देते हैं? यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है. चाहे आप किसी छोटे कस्बे में ज्वेलर्स के पास जाएं या बड़े शहर की नामी ब्रांडेड ज्वेलरी शॉप पर, लगभग हर जगह गहनों को चमकदार गुलाबी कागज में लपेटने की आदत दिखाई देती है. लेकिन आखिर क्यों?






