कई शहरों के बदले गए नाम
बीते कुछ वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई शहरों के नाम बदलने की मुहिम शुरू की है. उत्तर प्रदेश में उदाहरण के तौर पर इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया, वहीं फैजाबाद अब अयोध्या कहलाता है. यह तरीका सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहा, देश के अन्य राज्यों में भी कई शहरों के नाम बदले गए हैं. हालांकि, नाम परिवर्तन की यह परंपरा पिछली सरकारों में भी चली आ रही है.