तेजी से बदल रही दुनिया की स्थिति
दुनिया एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है. एक तरफ अमेरिका-इजरायल मिलकर न्यूक्लियर प्रोग्राम छोड़ने और एनरीच्ड यूरेनियम सौंपने के लिए ईरान पर लगातार दबाव बना रहे हैं. दूसरी ओर जर्मनी और जापान दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार तेजी से अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में लगे हैं. यह सिर्फ रक्षा बजट बढ़ाने की बात नहीं है, बल्कि एक बड़े भू-राजनीतिक बदलाव का संकेत भी है.