आर्थिक संकट से जूझ रहा था देश
क्या आप जानते हैं कि एक समय भारत ने अपना 47,000 किलो सोना ब्रिटेन भेजा था? यह साल 1991 का समय था, जब देश आर्थिक संकट के जूझ रहा था. हालात ऐसे हो गये थे कि भारत के पास विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म होने की कगार पर था.भारत के पास जरूरी आयात, खासकर तेल और अन्य जरूरी सामानों के भुगतान के लिए केवल एक हफ्ते की विदेशी मुद्रा बची थी.





