5 कारण, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने PCB चीफ नकवी के हाथों से नहीं ली ट्रॉफी
भारत ने रविवार रात दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से पीटकर नौवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया. मैच के बाद एशिया कप ट्रॉफी को लेकर काफी विवाद हुआ, जोकि अब तक जारी है. एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद सूर्यकुमार और उनकी टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. नकवी अपने भारत विरोधी रवैये के लिये जाने जाते हैं.भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी नहीं ली और नकवी मंच से उतरकर ट्रॉफी अपने साथ ले गए. हम आपको वो पांच वजह बताते हैं, जिस कारण भारतीय टीम ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से एशिया कप ट्रॉफी नहीं ली.






