ईरान-इजरायल की जंग में मिडिल ईस्ट की सबसे ज्यादा चर्चा
इजरायल अपने दोस्त अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमले कर रहा है. अमेरिका और इजरायल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं. इस दौरान करीब 2000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं. अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल समेत उन देशों पर हमले किए हैं, जहां अमेरिका के एयरबेस हैं. इसमें दुबई-कुवैत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. इजरायल-ईरान के बारे में जब भी चर्चा होती है, तो मिडिल ईस्ट का जिक्र भी जरूर होता है. आइए जानते हैं ईरान, इजरायल दुनिया के बीच (मिडिल) में नहीं आते, फिर इन्हें मिडिल ईस्ट देश क्यों कहते हैं?