Why Is Dindi In Andhra Pradesh Called Paradise Of Backwaters Anand Mahindra Shared Beautiful Pictures 8037095
डिंडी को क्यों कहा जाता है बैकवाटर का स्वर्ग? आनंद महिंद्रा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
आंध्र प्रदेश का डिंडी शहर घूमने-फिरने के लिए सुरम्य स्थान माना जाता है. यहां का बैकवाटर और शांत वातावरण स्वर्ग जैसा फील कराता है. यह राजमुंदरी शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर है, जो मनमोहक और अनोखी दुनिया में जाने के लिए आदर्श माना जाता है.
डिंडी (Dindi) प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है. यहां शांतिपूर्ण तरीके से नाव की सवारी की जा सकती है. यह छुपा हुआ रत्न 2025 में एक बेहतरीन ऑफबीट गेटअवे बनने के लिए तैयार है.
People are also watching
2/6
विक्टोरिया अमेजोनिका वाटर लिली
गोदवारी नदी के किनारे बसा डिंडी शांत बैकवाटर, बड़ी-बड़ी झील, हर-भरे पेड़ों से घिरी नहर और नारियल के बागों के लिए जाना जाता है. इस जगह एक खूबसूरत विक्टोरिया अमेजोनिका वाटर लिली भी है. जिनकी पत्तियां 3 मीटर तक चौड़ी हैं. डिंडी में नारियल के बागान आपको बहुत देखने को मिल जाएंगे.
3/6
हाउसबोट का ले सकते हैं आनंद
डिंडी में हाउसबोट में बैठकर गोदवरी के शांत बैकवाटर में आनंद ले सकते हैं. यह हाउसबोट आपको नारियल के बागों और गांवों के बीच गुजरते हुए नदी का एक अंतर और सुकून भरा एहसास कराएगा.
4/6
लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर के दर्शन
अंतरवेदी में स्थित आप श्री लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर का भ्रमण कर सकते हैं. जहां गोदावरी नदी की एक सहायक नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है. भक्तों के लिए इस मंदिर की काफी मान्यता है.
5/6
डिंडी जाने का खर्चा
डिंडी, हैदराबाद से 8 घंटे और बेंगलुरु से लगभग 13 घंटे की ड्राइव करके जाया जा सकता है. यहां कई लग्जरी और बजट-फ्रेंडली रिसॉर्ट नदी के किनारे वाले कमरे और हाउसबोट पैकेज प्रदान करते हैं.
6/6
आनंद महिंद्रा ने शेयर की तस्वीरें
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) डिंडी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिनके साथ उन्होंने लिखा, आंध्र प्रदेश का केरल कहे जाने वाला डिंडी रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से एक सुकून भरा पल प्रदान करता है. यह शांति और सुकून चाहने वालों के लिए एक आदर्श जगह है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.