चीन की सबसे कमजोर कड़ी
चीन आज दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है. पिछले कुछ दशकों में चीन ने जो तरक्की की है उसके दम पर वह अमेरिका जैसे देश को सीधी चुनौती देने की स्थिति में आ गया है. भारत से चीन की पुरानी दुश्मनी है. लेकिन, इसकी सबसे कमजोर कड़ी भी भारत के हाथ में ही है. ये एक ऐसी दुखती रग है जिसका इलाज चीन के पास नहीं है.