अब यह कहना गलत है कि एंड्रॉयड फोन हमेशा आईफोन से सस्ते होते हैं. Samsung ने Galaxy S25 Ultra की कीमत iPhone 17 Pro Max से भी ज्यादा रखी गई है.
People are also watching
2/8
सैमसंग के फोल्डेबल फोन
सैमसंग के फोल्डेबल फोन बहुत महंगे हो चुके हैं. कुछ मॉडल 2,000 डॉलर तक पहुंच गए हैं, और आने वाला Galaxy Z TriFold लगभग 3,000 डॉलर का हो सकता है.
3/8
क्यों सैमसंग का फोन नहीं चुराना चाहते चोर?
हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई जिसके बाद लोग कह रहे हैं की चोर सैमसंग का फोन नहीं चुराना नहीं चाह रहे हैं. लंदन में चोर सैमसंग फोन चुराने के बाद रखने की बजाय वापस लौटा देते हैं. यानी फोन की कीमत ज्यादा है, फिर भी चोर इसे नहीं रखना चाहते.
4/8
लंदन में चोरी की घटनाएं
लंदन में फोन चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. सिर्फ 2024 में यहां 1,17,000 से ज्यादा मोबाइल चोरी हुए, लेकिन ज्यादातर मामलों में चोर iPhone निशाना बनाते हैं, सैमसंग नहीं.
5/8
लोगों ने क्या कहा?
32 साल के सैम नाम के व्यक्ति ने बताया कि चोर उसका फोन, कैमरा और टोपी छीनकर ले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद चोर लौटकर उसका Samsung फोन वापस कर गया, जिससे वह हैरान रह गया.
6/8
अब तो बुरा लग रहा है!
एक और घटना में मार्क नाम के व्यक्ति का Samsung फोन बाइक सवार चोरों ने छीना, लेकिन खोलकर देखा तो सड़क पर फेंक दिया. मार्क ने मजाक में कहा, अब तो बुरा लग रहा है!
7/8
सेकेंड-हैंड रिसेल वैल्यू
चोर Samsung फोन इसलिए नहीं रखना चाहते क्योंकि इसकी सेकेंड-हैंड रिसेल वैल्यू कम होती है. वहीं iPhone पुराने होने पर भी ज्यादा कीमत में बिकता है, इसलिए चोर उसे ज्यादा निशाना बनाते हैं.
8/8
अनलॉक करना होता है आसान
यह सोचना भी गलत है कि iPhone को अनलॉक करना आसान होता है. सैमसंग और गूगल ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है. Android का Theft Detection Lock फोन छीने जाने पर खुद ही लॉक हो जाता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.