बंगाल ने देखा दीदी का अलग लुक
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए. हार-जीत का फैसला भी हो गया. राज्य में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पहली बार BJP ने सरकार भी बना ली. इन सबके बीच एक नाम चुनाव से पहले भी सुर्खियों में था. नई सरकार बनने के बाद भी सुर्खियों में है. ये नाम है ममता बनर्जी. नीले बॉर्डर वाली सफेद साड़ी, हवाई चप्पल और आंखों में मोटा चश्मा. सालों तक अपने इसी अंदाज से पहचानी जाने वाली दीदी गुरुवार को एक अलग लुक में देखी गईं.




