यूक्रेन का क्या है दावा?
यूक्रेन की GUR सैन्य खुफिया एजेंसी ने दावा किया कि 90 सैनिकों की एक यूनिट, जो 120 बैलिस्टिक मिसाइलों और छह लॉन्चरों से लैस है, को रूस में तैनात किया गया है. वहीं, दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी का मानना है कि उत्तर कोरिया ने पिछली तैनाती से लगभग 10 बिलियन पाउंड कमाए थे. जंग की शुरुआत से ही, किम जोंग-उन और उनके करीबी लोगों ने यूक्रेन पर हमले में मारे गए या घायल हुए रूसियों की जगह लेने के लिए हजारों कामगारों को विदेशों में भेजा है. माना जाता है कि जंग में 2,000 से 3,000 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए हैं. इस युद्ध के दौरान रूस और उत्तर कोरिया के बीच नज़दीकी रिश्ते बने हैं, और ऐसी आशंका है कि पुतिन की मिसाइल और परमाणु तकनीक प्योंगयांग को दी जा रही है. (photo credit, AI and IANS, for representation only)