खाने के तुरंत बाद इलायची-सौंफ क्यों खाते हैं लोग?
भारत में, खासकर बड़े और भारी खाने के बाद, इलायची और सौंफ खाना एक बहुत पुरानी परंपरा है. यह आदत सिर्फ मुंह की दुर्गंध (Mouth Odour) मिटाने के लिए नहीं अपनाई जाती, बल्कि इसके पीछे आयुर्वेदिक और वैज्ञानिक कारण भी छिपे हैं. हमारे पूर्वज जानते थे कि ये दोनों चीजें मिलकर हमारे पाचन तंत्र (Digestive System) को कितना फ़ायदा पहुँचा सकती हैं. आइए जानते हैं कि लोग खाने के तुरंत बाद ये दोनों चीज़ें क्यों खाते हैं और इसके क्या-क्या बड़े फायदे हैं.