Why Rbi Cannot Print Unlimited Money India Currency Inflation Reserve System Explained In Hindi
Interesting Facts: क्या अनलिमिटेड कैश छाप सकता है RBI, जानिए कौन तय करता है लिमिट?
Interesting Facts: भारत में नोटों की छपाई का जिम्मा आरबीआई के पास होता है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है की क्या RBI अनलिमिटेड नोटों की छपाई कर सकता है.
भारत में जब महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती है, तब लोगों के मन में सवाल आता है कि आरबीआई चाहे तो ज्यादा नोट छापकर सबकी आर्थिक परेशानी क्यों नहीं खत्म कर देता.
People are also watching
2/8
आरबीआई
आरबीआई भारत का केंद्रीय बैंक है, जिसकी स्थापना 1926 में हुई थी. पहले यह निजी बैंक था, लेकिन 1949 में इसे राष्ट्रीयकृत कर सरकार के अधीन कर दिया गया.
3/8
अर्थव्यवस्था को स्थिर
आरबीआई का काम सिर्फ नोट छापना नहीं है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर रखना, लोगों का भरोसा बनाए रखना और बैंकिंग सिस्टम को सुरक्षित रखना भी इसकी जिम्मेदारी है.
4/8
नियमों के अंदर करना होता है काम
भारत में सिक्के बनाने का अधिकार सरकार के पास है, जबकि नोट छापने की जिम्मेदारी आरबीआई की होती है, लेकिन यह काम कानूनी नियमों और सीमाओं के अंदर ही किया जाता है.
5/8
मिनिमम रिजर्व सिस्टम
भारत में नोट छापने की व्यवस्था ‘मिनिमम रिजर्व सिस्टम’ पर आधारित है, जिसके तहत आरबीआई को सोना और विदेशी मुद्रा का तय रिजर्व हमेशा रखना जरूरी होता है.
6/8
गवर्नर
हर नोट पर आरबीआई गवर्नर का वादा लिखा होता है, जिसका मतलब है कि नोट के बदले आरबीआई के पास उतनी संपत्ति सुरक्षित रखी गई है.
7/8
क्या होगा असर?
अगर आरबीआई जरूरत से ज्यादा नोट छाप दे, तो देश में महंगाई तेजी से बढ़ेगी, चीजें महंगी होंगी और नोटों की कीमत धीरे-धीरे बेकार हो सकती है.
8/8
सीमित मात्रा में नोटों की छपाई
इसलिए आरबीआई बाजार की जरूरत, पुराने नोटों और आर्थिक संतुलन को देखकर ही सीमित मात्रा में नोट छापता है, ताकि देश की अर्थव्यवस्था सुरक्षित बनी रहे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.