Why Wl Cf Signboard On Railway Side Tracks If You Hear The Sound Of A Horn Here Be Careful Immediately Otherwise 8063998
रेल पटरियों के किनारे क्यों बना होता है सी/फा का साइन? अगर यहां सुनाई दे हॉर्न की आवाज तो तुरंत हो जाएं सावधान, नहीं तो...
सी/फा या W/L का साइन रेल चालकों के लिए बेहद जरूरी है. सीफा या WL (Whistle for Level Crossing) का अर्थ होता है, सीटी बजाओ-फाटक. यानि यह साइनबोर्ड रेल चालकों के लिए रेलवे क्रांसिग के निकट सीटी बजाने का इशारा होता है.
आपने रेल यात्रा के दौरान रेलवे पटरियों के किनारे सी/फा, अंग्रेजी में W/L का साइन बना देखा होगा. आपने गौर किया कि पटरियों किनारे सी/फा का साइनबोर्ड क्यों बना होता है? आइये जानते हैं...
People are also watching
2/7
बीच शहर से गुजरती है रेल की पटरियां
रेलवे पटरियों का जाल, देश के कोने-कोने में फैला है. कहीं-कहीं यह भारी आबादी वाले जगहों के बीच से होकर गुजरती है. इन जगहों से गुजरते वक्त रेल चालक को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है.
3/7
रेल चालकों के लिए बेहद जरूरी C/F का साइन
सी/फा या W/L का साइन रेल चालकों के लिए बेहद जरूरी है. सीफा या WL (Whistle for Level Crossing) का अर्थ होता है, सीटी बजाओ-फाटक. यानि यह साइन रेल चालकों के लिए सीटी बजाने का इशारा होता है.
4/7
कहीं-कहीं होता है W/B का साइन
जब रेल को किसी ब्रिज से होकर गुजरना पड़ता है, तो ब्रिज से पहले रेल चालक को सावधान के लिए W/B का साइन बोर्ड लगा होता है.
5/7
रेलवे क्रासिंग से कितना पहले होता है साइन बोर्ड?
सी/फा साइनबोर्ड, रेलवे क्रासिंग से तकरीबन 250 से 600 मीटर पहले लगाया जाता है.
6/7
हॉर्न की आवाज सुनते ही हो जाएं सावधान
रेल फाटक के करीब आने से पहले और सी/फा का साइनबोर्ड देखते ही रेल चालक हॉर्न बजाते हैं. यह रेल फाटक के आसपास खड़े व मौजूद लोगों को सावधान करने की चेतावनी होती है.
7/7
जानवरों को भगाने में मददगार ये साइनबोर्ड
सी/फा साइनबोर्ड रेलवे ट्रैक पर खड़े या पार कर रहे जानवरों की जान बचाने में बेहद मददगार साबित होती है. ये साइनबोर्ड देख जब रेल चालक हॉर्न बजाते है, तो जानवर तेज हॉर्न सुनकर वहां से अलग भागने की कोशिश करते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.