होर्मुज बंद होने से फिर रूकी एनर्जी सप्लाई
अमेरिका और ईरान में जंग एक नए मोड़ पर पहुंच चुकी है. 18 जून को अंतरिम समझौते पर साइन होने के बाद जंग खत्म करने के लिए बातचीत चल रही थी. इसी दौरान होर्मुज पर दोबारा हमले शुरू हो गए. इसके बाद अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. ईरान भी पूरी ताकत के साथ पलटवार कर रहा है. होर्मुज के दोबारा चोक प्वॉइंट बनने से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ गए हैं. ब्रेंट क्रूड की कीमत 5 फीसदी से ज्यादा, तो WTI Crude Price 4 फीसदी से अधिक उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. LNG के दाम में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. ऐसे में सवाल है कि क्या आने वाले दिनों में भारत में भी पेट्रोल और LPG सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं?