अंतिम पड़ाव पर है विराट कोहली और रोहित शर्मा का करियर
भारतीय क्रिकेट के दो स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली अब अपने-अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. ये दोनों सितारा बल्लेबाज पहले ही टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. हालांकि दोनों ने ही फिलहाल वनडे फॉर्मेट में बने रहने की बात की है. लेकिन अटकलें हैं कि वे यहां से भी जल्दी ही अपनी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं.