हाई-प्योरिटी वाले सिंगल क्रिस्टल डायमंड
Basketball Size Diamond Wafer: चीन के वैज्ञानिकों ने लैब में हीरे बनाने की तकनीक में बड़ी छलांग लगाई है. शोधकर्ताओं ने एक ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके हाई-प्योरिटी वाले सिंगल क्रिस्टल डायमंड बनाए हैं, जिससे किसी भी आकार के हीरे बनाना संभव है. इससे शादी के लिए गहने भी बन सकते हैं और बास्केटबॉल जितने चौड़े वेफर भी.






