नौकरी बदलने पर PF से ना करें छेड़छाड़
कभी- कभी नौकरी बदलना उत्साह और बेहतर करियर ग्रोथ लेकर आता है. लेकिन नोटिस पीरियड और हैंडओवर प्रोसेस के बीच कई लोग एक बड़ी गलती कर बैठते हैं. वे अपने पीएफ (PF) के पैसे को निकाल लेते हैं. यह कदम उस वक्त तो भले सही लग सकता है, लेकिन भविष्य की वित्तीय सुरक्षा के लिहाज से यह आपके रिटायरमेंट फंड को भारी चोट पहुंचाता है.




