Woman Makes Wedding Dress Out Of Parachute That Saved Husband Life In World War Ii Interesting Story Claude Hensinger And Ruth 8024639
युद्ध में जिस पैराशूट से पति की जान बची, महिला ने उसी को बनाया Wedding Dress, दिल छू लेगी ये लव स्टोरी
शादी में दूल्हा और दुल्हन के लिए सबसे बड़ी टेंशन Wedding Dress को लेकर होती है. शादी में यही सबसे बड़ी चर्चा का विषय बनती है. राजकुमारी डायना से लेकर केट मिडलटन, प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय तक इनकी शादी में सबसे ज्यादा सुर्खियां इनके गाउन ने ही बटोरी थी. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें दुल्हन ने पैराशूट से वेडिंग ड्रेस बनवाई थी.
दरअसल, यह कोई आम पैराशूट नहीं था. इस पैराशूट की वजह से उस शख्स की जान बची थी, जिससे महिला शादी करने जा रही थी. यह वेडिंग ड्रेस आज भी म्यूजियम में सजाकर रखी गई है. इसके पीछे की लव स्टोरी बेहद खास है.
People are also watching
2/6
विमान में अचानक लग गई थी आग
ये कहानी द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के दौरान की है. 1944 में जब एक अमेरिकी पायलट मेजर क्लाउड हेन्सिंगर विमान B-29 से अपने चालक दल के साथ एशिया से वापस लौट रहा था, तभी अचानक दुश्मन ने हमला कर दिया और विमान के इंजन में आग लग गई. जान बचाने के लिए सभी चालक दलों को विमान से कूदने का आदेश दिया गया.
3/6
पैराशूट की वजह से बची जान
क्लाउड हेन्सिंगर (Claude Hensinger) ने अपने साथियों के साथ पैराशूट पहनकर विमान से छलांग लगा दी. पैराशूट की वजह से न सिर्फ उनकी जान बची, बल्कि बचाव दल के आने तक उनके शरीर को गर्म भी रखा. क्लाउड ने जान बचाने वाले इस पैराशूट को अपने पास रख लिया और जब पेन्सिलवेनिया लौटा तो अपने साथ ले आया.
4/6
गर्लफ्रेंड ने पैराशूट की बनवाई ड्रेस
घटना के करीब तीन साल बाद 1947 में क्लाउड ने अपनी गर्लफ्रेंड रूथ (Ruth) को शादी के लिए प्रपोज किया. रूथ ने जब शादी के लिए हां कर दिया तो उसने वह पैराशूट दिया जिसने उसकी जान बचाई थी. क्लाउड ने रूथ से कहा कि वह इस पैराशूट के कपड़े से अपनी वेडिंग ड्रेस बनवाए.
5/6
दुल्हन ने खुद बनाई स्कर्ट
स्मिथसोनियन संग्रहालय के अनुसार, रूथ इस पैराशूट को एक दर्जी के पास लेकर गई और उससे चोली और घूंघट बनाने के लिए कहा. जबकि रूथ ने स्कर्ट खुद बनाई . पैराशूट के नायलॉन के कपड़े से गाउन बनाने के लिए दर्जी को स्पेशल धागे का इस्तेमाल करना पड़ा.
6/6
अमेरिका संग्रहालय में रखी ये ड्रेस
19 जुलाई, 1947 को क्लाउड हेन्सिंगर और रूथ की शादी हुई तो दुल्हन ने इसी पैराशूट के गाउन को पहना था. जिसे स्मिथसोनियन संग्रहालय में आज भी सजाकर रखा गया है. इस वेडिंग ड्रेस की कहानी को इतिहास प्रेमी Mae Sharifi ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.