हिमाचल में महिलाओं के लिए नया अवसर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य की क्लास-3 सरकारी भर्तियों में 25 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे, जिससे हजारों महिला उम्मीदवारों को नौकरी पाने का बेहतर मौका मिल सकता है.