नदियां सूखने की चेतावनी क्यों?
वैज्ञानिकों ने ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की वजह से चेतावनी दी है कि 2100 तक कई नदियां 40% तक सूख सकती हैं. CMIP6 मॉडल के डेटा से पता चलता है कि मौसम बदल रहा है, जिससे पानी का प्रवाह कम हो रहा है. गंगा समेत 6 बड़ी नदियां खतरे में हैं. अगर अभी कदम नहीं उठाए, तो पानी का भयंकर संकट आ सकता है.

