World 7 Major Cities Sinking Rapidly Names Will Shocks You Know The Reason 8234221
क्या वाकई डूबने की कगार पर हैं दुनिया के 7 बड़े शहर? डराने वाले आंकड़े कर रहे हैं आगाह
दुनिया के कई बड़े शहर आज गंभीर पर्यावरणीय संकट से जूझ रहे हैं. भूजल के अत्यधिक दोहन, अनियंत्रित निर्माण और जलवायु परिवर्तन के कारण जमीन धंस रही है, जिससे बाढ़ और डूबने का खतरा बढ़ता जा रहा है. इस स्टोरी में 7 ऐसे बड़े शहरों के नाम है, जो डूबने की कगार पर हैं. आइए जानते हैं.
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक समुद्र तल से बेहद कम ऊंचाई पर स्थित है. तेज विकास और भूजल दोहन ने जमीन को कमजोर बना दिया है, जिससे बाढ़ और डूबने का खतरा लगातार बढ़ रहा है.
People are also watching
2/7
मेक्सिको सिटी
मेक्सिको सिटी एक सूखी झील के तल पर बसा है, जहां की नरम मिट्टी आसानी से दब जाती है. लगातार विकास और पानी की जरूरत ने हालात और बिगाड़ दिए हैं, कई इलाके तेजी से धंस रहे हैं.
3/7
शंघाई
चीन का शंघाई तेज शहरीकरण का उदाहरण है. ऊंची इमारतों और भारी निर्माण से जमीन पर दबाव बढ़ा है. नियम बनने के बाद इस रफ्तार कुछ कमी हुई है, लेकिन भू-धंसाव पूरी तरह रुका नहीं है.
4/7
वेनिस
इटली का वेनिस सदियों से समुद्र और जमीन धंसने की दोहरी चुनौती झेल रहा है. बढ़ते समुद्री जलस्तर के वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ा है, हालांकि सुरक्षा परियोजनाएं इसे बचाने की कोशिश में लगी है.
5/7
मनीला
फिलीपींस की राजधानी मनीला लंबे समय से भूजल दोहन के कारण धंस रही है. समुद्री तूफान और भारी बारिश हालात को और गंभीर बना देती है, जिससे शहर के कई हिस्से बार-बार जलमग्न हो जाते हैं.
6/7
जकार्ता
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता दुनिया के सबसे तेजी से जमीन में धंसते शहरों में गिनी जाती है. यहां कुछ इलाके हर साल 20 सेंटीमीटर से ज्यादा नीचे जा रहे हैं, जिससे सरकार को राजधानी बदलने का फैसला लेना पड़ा.
7/7
ढाका
बांग्लादेश की राजधानी ढाका तेज जनसंख्या वृद्धि और अनियोजित निर्माण से परेशान है. नरम डेल्टा भूमि पर बसे इस शहर को मानसून में बाढ़ और जमीन धंसने दोनों का सामना करना पड़ता है. (Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.