World First Camera Mobile Kyocera Vp210 Samsung Sch V200 Sharp Jphone Know Launch Date Features Specifications
सिर्फ 0.11 मेगापिक्सल! ऐसा था दुनिया का पहला कैमरा फोन, कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान
World First Camera Phone: आजकल कैमरे के बिना स्मार्टफोन के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दुनिया में पहली बार फोन में कैमरा किस कंपनी का, कब और कितनी कीमत में आया
था.
आज के समय में कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स में दो कैमरे, तीन कैमरे और किसी में चार-चार देखने को मिलते हैं. लेकिन शुरूआत में ऐसा नहीं था, क्योंकि लगभग 30 साल पहले तक किसी भी फोन में कैमरा नहीं होता था.
People are also watching
2/7
कब हुआ था लॉन्च?
हां लेकिन, समय के हिसाब से टेक्नोलॉजी बदली और साल 1999 के दौरान दुनिया में ऐसा मोबाइल फोन आया, जिसमें कैमरा देखने को मिला है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और क्या-क्या फीचर्स थे?
3/7
फोन का क्या नाम था?
मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो साल 1999 के मई महीने में जापान में पहला मोबाइल लॉन्च हुआ था. जिसमें कैमरे दिया गया था और इसका नाम Kyocera VP-210 था. ये दुनिया का पहला ऐसा बना था, जिसे कैमरे के साथ सीधे को लोगों को बेचा गया था.
4/7
फोन की कीमत?
इसकी सबसे दिलचस्प बात ये कि इसमें कैमरा केवल 0.11 मेगापिक्सल था और एक टाइम पर सिर्फ 20 फोटोज स्टोर की जा सकती थीं. उस समय इसकी कीमत लगभग 40,000 येन थी. जो भारतीय रुपये में लगभग 20,000 से 28,000 रुपये के बीच होगी.
5/7
सैमसंग का कैमरा फोन
साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग का कहना है कि उस दुनिया का पहला बिल्ट-इन कैमरा निकाला था. जो जून 2000 में अपने ही देश लॉन्च किया था जिसका नाम SCH-V200 था. इस फोन की खासियत कि, ये 0.35MP पर 20 फोटो ले सकता था.
6/7
Sharp कंपनी कैमरा फोन
सैमसंग के साथ ही एक और कंपनी भी पहला इन बिल्ट कैमरा वाला फोन लॉन्च करने का दावा करती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो नवंबर 2000 में Sharp कंपनी ने Sharp J-Phone नाम का फोन लॉन्च किया था. यह फोन 0.11 मेगापिक्सल की फोटो क्लिक कर सकता था.
7/7
ईमेल की सुविधा
ये दुनिया का एक ऐसा फोन था जिसमें बाकि सबसे हटके फीचर दिए गए थे. जो किसी फोटो को इलेक्ट्रॉनिकली भेज सकता था और ईमेल करने का फीचर भी दिया था. कैमरा वाले मोबाइल के विकास में इस फोन को एक अहम पड़ाव माना जाता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.