दुनिया की पहली हाइड्रोजन नैरो-गेज ट्रेन
स्विट्जरलैंड की रेल कंपनी स्टैडलर और इटली के सार्डिनिया द्वीप के ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर ARST ने मिलकर दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली नैरो-गेज ट्रेन पेश की है. इसे खास तौर पर छोटी रेलवे लाइनों के लिए तैयार किया गया है. यह ट्रेन डीजल इंजन की जगह हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर चलेगी. साल 2028 से इसे यात्रियों के लिए शुरू करने की योजना बनाई गई है. (Image: stadlerrail)





