World Largest Island Greenland Where No Ants Found Cold Climate Weather Food Chain Mystery Weird News 8250993
Weird Island: दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप, जहां आज तक नहीं दिखी एक भी चींटी, जानिए हैरान करने वाली सच्चाई
चीटियां लगभग दुनिया के हर कोने में देखने को मिल जाती है. अलग-अलग देशों व द्वीपों पर चीटियों की कई अलग प्रजातियां रहती हैं. लेकिन एक द्वीप ऐसा भी है जो चींटियों की गैरमौजूदगी के कारण चर्चा में रहता है.
आमतौर पर चींटियां पृ्थ्वी के लगभग हर कोने में पाई जाती हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, दुनिया में बारह हजार से ज्यादा चींटी प्रजातियां मौजूद हैं, जो अलग-अलग रंगों और स्वभाव की होती हैं.
People are also watching
2/6
खतरनाक चींटियां
कुछ देशों, खासकर अफ्रीका में पाई जाने वाली चींटियां बेहद जहरीली होती हैं. इनके काटने से इंसान की जान तक जा सकती है, इसलिए इनसे जुड़ी जानकारी लोगों को और भी हैरान करती है.
3/6
बिना चींटी वाला द्वीप
लेकिन इन सबके बीच एक जगह ऐसी भी है, जहां एक भी चींटी नहीं पाई जाती. इस जगह का नाम ग्रीनलैंड है, जो दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप माना जाता है.
4/6
आखिर क्यों नहीं है यहां चीटियां
ग्रीनलैंड का मौसम बेहद ठंडा रहता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां की जलवायु और तापमान चींटियों के जीवन, विकास और प्रजनन के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है.
5/6
उत्तरी ध्रुव का असर
ग्रीनलैंड उत्तरी ध्रुव के पास मौजूद है, इसलिए यहां सालभर कड़ाके की ठंड रहती है. इसी वजह से अंटार्कटिका की तरह यहां भी चींटियां जिंदा नहीं रह पातीं.
6/6
फूड चेन की कमी
विशेषज्ञ बताते हैं कि ठंड के अलावा यहां चींटियों के लिए भोजन की भारी कमी है. फूड चेन के अभाव में चींटियां यहां टिक ही नहीं सकतीं. (Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.