World Longest Rivers Top 5 Longest Rivers In The World Know Their Lengths In Hindi 8228032
World Longest River: दुनिया की 5 सबसे लंबी नदियां, जानिए किस नंबर पर है भारत की गंगा नदी?
World Top 5 Longest River: नदियों को धरती पर पानी का सबसे बड़ा स्रोत माना जात है. आज हम आपको दुनिया की पांच सबसे लंबी नदियों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में यहां.
नदियों को धरती पर पानी का सबसे बड़ा स्रोत माना जात है. खेती, व्यापार, परिवहन और रोजमर्रा का जीवन हजारों सालों से नदियों पर निर्भर रहा है. इस स्टोरी में हम आपको दुनिया की 5 सबसे लंबी नदियों के बारे में बता रहे हैं.
People are also watching
2/7
नील नदी
नील नदी को दुनिया की सबसे लंबी नदी माना जाता है. यह अफ्रीका के कई देशों से होकर बहती है और प्राचीन मिस्र की समृद्ध सभ्यता इसी नदी के कारण विकसित हुई. इसकी कुस लंबाई लगभग 6,650 किलोमीटर है.
3/7
अमेजन नदी
अमेजन नदी जल प्रवाह के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी नदी है. इसकी लंबाई 6,400 किलोमीटर है. यह दक्षिण अमेरिका में बहती है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है.
4/7
यांग्त्जी नदी
यांग्त्जी नदी एशिया की सबसे लंबी नदी है और चीन की अर्थव्यवस्था में इसकी अहम भूमिका है. इसकी कुल लंबाई लगभग 6,300 किलोमीटर है. इसके साथ इस लिस्ट में ये तीसरे नंबर पर है.
5/7
मिसिसिपी–मिसौरी नदी
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मिसिसिपी–मिसौरी नदी, उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी नदी है. यह अमेरिका के व्यापार, कृषि और परिवहन को मजबूती देती है. इसकी लंबाई की बात करें को वो 6,275 किलोमीटर है.
6/7
येनिसेय नदी
पांचवे नंबर पर येनिसेय नदी उत्तरी एशिया की प्रमुख नदी है, इसकी लंबाई लगभग 5,539 किलोमीटर है . यह मंगोलिया से निकलकर रूस के साइबेरिया क्षेत्र से गुजरती है और आर्कटिक महासागर में जाकर मिलती है.
7/7
गंगा नदी की लंबाई कितनी है?
इस लिस्ट में गंगा नदी का नाम नहीं है, गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है इसकी लंबाई की बात करें तो इसकी कुल लंबाई लगभग 2525 किलोमीट है, आज भी करोड़ों लोग इन नदियों पर निर्भर हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.