दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जिनको सांपों का घर कहा जाता है. ऐसा कहा जाता है की यहां पर इंसानों से ज्यादा सांप रहते हैं. इस स्टोरी में हम आपके ऐसी कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं.
People are also watching
2/7
इंसानों के लिए होते हैं खतरनाक
इन जगहों पर पाए जाने वाले जहरीले सांप इंसानों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं और कई बार उनकी जान भी ले सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में यहां.
3/7
ऑस्ट्रेलिया
सांपों के मामले में ऑस्ट्रेलिया को दुनिया का सबसे खतरनाक देश माना जाता है, जहां 170 से ज्यादा जहरीली प्रजातियां पाई जाती हैं और खतरा हमेशा बना रहता है.
4/7
इनलैंड ताइपन
ऑस्ट्रेलिया में इनलैंड ताइपन दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है, जिसके काटने से कई लोगों की जान जा सकती है, वहीं कोस्टल ताइपन भी बेहद खतरनाक है.
5/7
भारत
भारत उन देशों में शामिल है जहां सांप के काटने की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं, खासकर गर्मी, बारिश और खेती वाले इलाकों में लोगों को ज्यादा खतरा रहता है. भारत में करैत, कोबरा, रसेल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर को सबसे खतरनाक सांप माना जाता है, जिनमें करैत का जहर रात में सबसे ज्यादा जानलेवा होता है.
6/7
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया का बाली द्वीप जितना सुंदर है, उतना ही खतरनाक भी है, क्योंकि यहां किंग कोबरा जैसे लंबे और जहरीले सांप पाए जाते हैं.
7/7
अमेरिका
अमेरिका के एरिजोना और मिसौरी नदी के आसपास के इलाकों में रैटलस्नेक सहित कई सांप मिलते हैं, जिनकी बड़ी संख्या लोगों के लिए डर और खतरे का कारण बनती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.