iPhone नहीं है सबसे प्रीमियम फोन
आज के समय में कोई स्मार्ट हो या न हो, लेकिन उसके हाथ में आप स्मार्टफोन जरूर देखेंगे. स्मार्टफोन के मामले में iPhone को सबसे प्रीमियम फोन माना जाता है. युवा इसे स्टेटस सिंबल से जोड़कर देखते हैं. क्रेडिट कार्ड और EMI बेसिस पर आईफोन खरीदना भी एक तरह से न्यू नॉर्मल हो चुका है. भले ही आप आईफोन को स्टेटस सिंबल या सबसे प्रीमियम क्वालिटी का मोबाइल सेट मानिए, लेकिन हकीकत कुछ और है.