World Most Expensive Online School Elon Musk Astra Nova Online School Fees 8278245
दुनिया का सबसे महंगा ऑनलाइन स्कूल: एलन मस्क का Astra Nova, जहां एक घंटे की फीस 1.88 लाख रुपये!
Word Most Expensive School: आज हम जिस स्कूल की बात कर रहे हैं वो पूरी तरह ऑनलाइन, प्रैक्टिकल और लैब-स्टाइल पढ़ाई देता है. यहां एक घंटे की क्लास की फीस लाखों में है और केवल 6 से 16 स्टूडेंट्स शामिल होते हैं.
इस स्कूल को दुनिया का सबसे महंगा ऑनलाइन स्कूल माना जाता है. यहां एक घंटे की क्लास की फीस 2200 डॉलर यानी लगभग 1.88 लाख रुपये है, जो इसे बच्चों के लिए बेहद प्रीमियम बनाता है.
People are also watching
2/7
पूरी तरह ऑनलाइन और ग्लोबल
ये स्कूल पूरी तरह ऑनलाइन है और दुनियाभर के बच्चे इसमें दाखिला ले सकते हैं. भारत से लेकर अमेरिका और यूरोप तक कोई भी छात्र अपने घर से क्लास में शामिल हो सकता है.
3/7
एलन मस्क की अनोखी पहल
हम बात कर रहे हैं एलन मस्क के Astra Nova स्कूल की. मस्क स्पेसएक्स और X (पूर्व ट्विटर) के संस्थापक भी हैं. उनका उद्देश्य बच्चों को परंपरागत शिक्षा से अलग और प्रैक्टिकल दुनिया के करीब लाना है.
4/7
छोटे और इंटरैक्टिव क्लासेस
हर क्लास में सिर्फ 6 से 16 छात्र होते हैं. कम बच्चे होने की वजह से टीचर्स हर बच्चे पर ध्यान दे सकते हैं और प्रैक्टिकल, इंटरेक्टिव और डिस्कशन वाली पढ़ाई हो पाती है.
5/7
लैब और प्रैक्टिकल स्टाइल पढ़ाई
स्कूल में पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है. छात्रों को ऑनलाइन लैब और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स के जरिए वास्तविक दुनिया का अनुभव कराया जाता है, जिससे बच्चे क्रिएटिव और रिसर्च आधारित सोच सीखते हैं.
6/7
नंबरों और प्रतियोगिता से दूर
Astra Nova में बच्चों को मार्क्स और रैंकिंग की रेस से दूर रखा जाता है. ये स्कूल उन्हें प्रैक्टिकल काम, प्रोजेक्ट्स और खोज पर आधारित शिक्षा देता है, जिससे वे सोचने और सीखने की क्षमता बढ़ा सकें.
7/7
आसान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
Astra Nova में दाखिला पूरी तरह ऑनलाइन होता है. माता-पिता या छात्र सीधे वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सरल है और किसी भी देश से छात्रों के लिए प्रवेश आसान बनाती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.