Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

ना चीन, ना अमेरिका..दुनिया के आधे रोबोट अकेले बनाता है यह देश, टेक्नोलॉजी में हैं सबसे आगे

Robotics Industry: आज के दौर में रोबोट्स फैक्ट्रियों और बड़ी कंपनियों में अहम भूमिका निभा रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में किस देश में सबसे ज्यादा रोबोट बनाए जाते हैं, जिनके रोबोट लगभग हर देश में इस्तेमाल हो रहे हैं?

By Anil | Updated: March 10, 2026 11:49 AM IST

किस देश में बनते सबसे ज्यादा रोबोट

आज के समय में रोबोट्स आधुनिक फैक्ट्रियों और बड़ी कंपनियों के काम आसान बना रहे हैं. गाड़ियों के निर्माण से लेकर सामान की पैकेजिंग करने तक लगभग हर काम रोबोट्स अहम भूमिका निभा रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का कौन सा सबसे ज्यादा रोबोट्स बनाता है?

कौन सा है वो देश?

बता दें कि इस देश का नाम जापान है, जो पूरी दुनिया में रोबोट्स बनाने के मामले में सबसे ज्यादा आगे है. जापान का रोबोटिक्स की दुनिया दबदबा है और इसका चीन से भी कोई मुकाबला नहीं है.

Advertisement

रोबोट सप्लाई में दबदबा

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रोबोटिक्स के मुताबिक, पूरी दुनिया में जितने भी इंडस्ट्रियल रोबोट्स सप्लाई होते हैं, उनमें से लगभग 45 प्रतिशत की हिस्सा अकेले जापान की है. इसका मतलब है कि दुनियाभर की फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने वाले लगभग आधे रोबोट्स मेड इन जापान होते हैं.

कहां होते हैं रोबोट्स इस्तेमाल?

रिपोर्ट्स की मानें, तो इन रोबोट्स का खासतौर पर इस्तेमाल गाड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट और विशाल मशीनों के निर्माण में जमकर होता है. इनकी खास यह होती है कि यह बिना थके और बिना रुके दिन-रात एकदम परफेक्ट तरीके काम कर सकते हैं.

Advertisement

कैसे बना जापान नंबर 1?

जापान रोबोटिक्स की दुनिया में कई वजहों से आगे है. जापान ने आधुनिक तकनीक पर बेहद ज्यादा ध्यान दिया है और वहां की सरकार और कंपनियां रोबोट्स के निर्माण पर खूब जोर देती है. यही वजह है कि दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर रोबोट बनाने वाली कंपनियां जापान में मौजूद हैं.

रोबोट निर्माण में जापान की क्षमता

एक डेटा पर नजर डालें, तो साल 2020 में जापान की रोबोटिक्स कंपनियों ने पूरी दुनिया में लगभग 1,36,069 इंडस्ट्रियल रोबोट्स दूसरे देशों को बेचे हैं. यह बताता है कि उनके पास दुनिया के बाकी देशों की तुलना में रोबोट बनाने की कितनी जबरदस्त क्षमता है.