World Patriotism Statistics How Much Population Of Bangladesh And Pakistan Is Patriot Here Know India China Answer Also 8241542
कितने प्रतिशत बांग्लादेशी देशभक्त हैं, जवाब सुनकर सचमुच दिमाग चकरा जाएगा
World patriotism Survey: दुनिया में ऐसे कौन से देश हैं जहां सबसे ज्यादा देशभक्त लोगों की आबादी निवास करती है, सवाल दिमाग में जरूर आया होगा, मगर आज इसका जवाब आपको चौंका देगा.
अगर सवाल पूछा जाए कि दुनिया में सबसे ज्यादा देशभक्त नागरिक किस देश में है. इसका सटीक जवाब देना हमेशा मुश्किल होता है. मगर इससे जुड़ा WIN/गेलप इंटरनेशनल ग्लोबल सर्वे का चौंकाने वाला डेटा वायरल है.
People are also watching
2/8
सर्वे में क्या कुछ बताया गया
साल 2015 के इस सर्वे में पता चला कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोग भारत से ज्यादा देशभक्ति दिखाते हैं, जहां 89% पाकिस्तानी और 86% बांग्लादेशी अपने देश के लिए लड़ने को तैयार हैं.
3/8
पाकिस्तान की मजबूत देशभक्ति
पाकिस्तान में 89% लोग देश के लिए हथियार उठाने को तैयार हैं, जो इसे दुनिया के सबसे देशभक्त देशों में शुमार करता है. हालांकि वर्तमान में ऐसे सर्वे भी खड़े करते हैं.
4/8
बांग्लादेश का प्रभावशाली आंकड़ा
बांग्लादेश में 86% आबादी देश की रक्षा के लिए लड़ने का दावा करती है, जो पाकिस्तान से सिर्फ 3% कम है लेकिन ये आंकड़ा भारत से थोड़ा सा ज्यादा है.
5/8
भारत की अप्रत्याशित स्थिति
दस साल पुराना डेटा कहता है कि भारत में 75% लोग मुसीबत में देश के लिए लड़ने को तैयार हैं. ये आंकड़ा पाकिस्तान और बांग्लादेश से थोड़ा कम है और कई लोगों को झटका दे सकता है.
6/8
पड़ोसी देशों की तुलना
पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी भारत से ज्यादा देशभक्ति दिखाते हैं, जहां अफगानिस्तान भी 76% के साथ भारत से थोड़ा आगे है.
7/8
एशियाई देशों का ट्रेंड
एशिया में वियतनाम भी 89% के साथ पाकिस्तान के बराबर है, जबकि इंडोनेशिया 70% और चीन में 71% लोगों को देशभक्त माना गया है.
8/8
यूरोपीय देशों की कमजोरी
फिनलैंड 74% के साथ यूरोप में मजबूत है, लेकिन जर्मनी 18% और नीदरलैंड्स 15% जैसे देश बहुत कम देशभक्ति दिखाते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.