World Smallest Car Peel P50 Features And Price Duniya Ki Sabse Chhoti Car 8243256
दुनिया की सबसे छोटी कार के फीचर्स देख चकरा जाएगा सिर! गिनीज बुक में दर्ज है नाम
Weirdest Cars Of World: दुनिया में कई ऐसी कारें हैं जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है. लेकिन क्या आपने दुनिया की सबसे छोटी कार देखी है?
अपने जीवन में ज्यादातर लोगों ने कई तरह की कारें देखी होंगी. लेकिन क्या कभी आपने दुनिया की सबसे छोटी कार देखी है, जिस कार का वजन एक इंसान के बराबर है.
People are also watching
2/6
कौन सी है यह कार?
दुनिया की सबसे छोटी कार का नाम पील पी50 (Peel P50) है. ब्रिटेन में बनी यह कार किसी टॉय जैसी नजर आती है. अपने इस अनोखे लुक की वजह यह दुनियाभर में फेमस हो गई है.
3/6
किस कंपनी की यह कार?
पील इंजीनियरिंग कंपनी ने इस कार को 1962 से 1965 के बीच बनाया था. कंपनी का उद्देश्य था कि एक ऐसी कार बनाना, जिसे चलाना सिंपल हो और बेहद कम कीमत में मिल सके. साल 2010 में इसका एक नया वर्जन लॉन्च हुआ था.
4/6
कार के फीचर्स
इस छोटी साइज की कार में सिर्फ एक शख्स ही बैठ सकता है. कार में एक ही दरवाजा मौजूद है और तीन टायरों का इस्तेमाल हुआ है. साथ ही, कार 60 किलोमीटर की स्पीड से भाग सकती है.
5/6
स्कूटर से भी छोटी कार
कार का साइज बेहद छोटा होने की वजह से यह एक स्कूटर से भी हल्की और छोटी लगती है. यह घर के दरवाजे से भी आराम से निकल सकती है और इसे एक अकेला इंसान सिर्फ अपने हाथों की ताकत से खींच सकता है.
6/6
गिनीज बुक में है नाम शामिल
इन्हीं खूबियों की वजह से यह गिनीज बुक में 'दुनिया की सबसे छोटी कार' के तौर पर शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार के पुराने मॉडल का प्राइज करीब $2000 था और अब इसके नए मॉडल की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जाती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.