बैंक में क्यों जमा करते हैं सोना?
दुनिया भर के सेंट्रल बैंक सोने को अपनी अर्थव्यवस्था की सुरक्षा और मजबूती के लिए जमा करते हैं. सोना न केवल महंगाई और मुद्रा मूल्य में गिरावट से बचाता है, बल्कि आर्थिक संकट के समय एक सुरक्षित निवेश भी माना जाता है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में अमेरिका के पास सबसे बड़ा सोना भंडार है. जानिए दुनिया के टॉप देशों और उनके सोने के भंडार के बारे में.