Worlds Expensive Highest Price Cigarette Sold In Us Most Smoking Country List 8226683
दुनिया में कहां मिलती है सबसे महंगी सिगरेट? इन देशों में लोग दे रहे हैं भारी-भरकम टैक्स
World Highest Cigarette Price: भारतीय संसद में स्मोकिंग (धूम्रपान) को लेकर विवाद पैदा हो गया. ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया में सबसे महंगी सिगरेट कहां मिलती है और सरकार कितना टैक्स ले रही है.
कई देशों ने धूम्रपान कम कराने के लिए सिगरेट पर इतना ज्यादा टैक्स लगा दिया है, कि इसे आम लोग नहीं खरीद सकते हैं. भारत सरकार भी स्मोकिंग पर टैक्स बढ़ा रही है, ताकि इन गंदी चीजों का सेवन कम हो.
People are also watching
2/8
भारत में GST और सेस मिलाकर कितना टैक्स लगता?
देश में सिगरेट पर 28% GST के साथ सेस भी लगाया जाता है, जिसकी वजह से कुल टैक्स 50% के पार चला जाता है. वहीं, WHO चाहती है कि किसी भी देश में तंबाकू उत्पादों की कीमत का कम से कम 75% हिस्सा सिर्फ टैक्स हो.
3/8
अलग-अलग तंबाकू उत्पादों पर टैक्स भी अलग
भारत में सिगरेट पर टैक्स करीब 52.7% तक पहुंचता है. लेकिन बीड़ी पर टैक्स इससे काफी कम है, जबकि जर्दा और प्रोसेस्ड तंबाकू उन उत्पादों में शामिल हैं जिन पर सबसे ज्यादा टैक्स लगाया जाता है.
4/8
भारत का तंबाकू इस्तेमाल करने वाले देशों में नाम
देश में करीब 27 करोड़ लोग तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं, जिससे भारत दुनिया के उन देशों में शामिल हैं जहां तंबाकू की खपत सबसे ज्यादा है. इसका असर सेहत से लेकर अर्थव्यवस्था तक हर जगह नजर आता है.
5/8
दुनिया में सबसे महंगी सिगरेट कहां बिकती है?
World of Statistics के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में सरकार ने टैक्स इतना बढ़ा दिया है कि एक सामान्य मार्लबोरो पैकेट भी 27 डॉलर यानी करीब 2,245 रुपये में मिलता है. यही नीति अपनाकर देश 2030 तक स्मोकिंग रेट को 5% से नीचे लाना चाहता है.
6/8
लिस्ट में न्यूजीलैंड का भी नाम
ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड का नाम आता है. यहां सिगरेट की कीमतें कम जरूर हैं, लेकिन फिर भी यह दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां धूम्रपान करना एक बेहद महंगा शौक बन चुका है.
7/8
इन देशों में भी दाम बहुत ज्यादा हैं
आयरलैंड, ब्रिटेन, नॉर्वे, आइसलैंड और फ्रांस जैसे देशों में एक पैकेट की कीमत 16 डॉलर है. वहीं, सिंगापुर और फिनलैंड ऐसे देश हैं जहां स्मोकिंग पर सख्ती की वजह से सिगरेट दो-अंकों वाली कीमत में बिकती है.
8/8
सबसे ज्यादा टैक्स लेता बोस्निया, इजरायल और स्लोवाकिया
हैरान करने वाली बात है कि US में कीमतें भले ही सबसे ज्यादा हों. लेकिन टैक्स के मामले में बोस्निया, इजरायल और स्लोवाकिया सबसे ऊपर हैं, जहां कुल टैक्स 85% से भी ज्यादा है. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.