Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

चलता-फिरता पावरहाउस! दुनिया का पहला बिजली बनाने वाला ट्रैवल ट्रेलर लॉन्च, जंगल में भी मिलेगा घर जैसा आराम

क्या आपने कभी सोचा है कि आप पहाड़ों या जंगलों के बीच एक ऐसे घर में रह सकते हैं, जिसे न तो बाहरी बिजली की जरूरत हो और न ही पानी के कनेक्शन की चिंता? एक कंपनी ने इस सपने को हकीकत में बदलते हुए दुनिया का पहला सेल्फ-पावर्ड ट्रैवल ट्रेलर पेश किया है.

By Gaurav Barar | Updated: February 11, 2026 2:15 PM IST

दुनिया का पहला ऐसा सेल्फ-पावर्ड ट्रेलर

कैलिफोर्निया की कंपनी Evotrex ने एक ऐसा अजूबा पेश किया है, जिसे देखकर आप कहेंगे कि भविष्य की यात्राएं अब शुरू हो चुकी हैं. कंपनी ने अपना नया ट्रैवल ट्रेलर PG5 लॉन्च किया है. यह कोई साधारण कारवां नहीं है, बल्कि दुनिया का पहला ऐसा सेल्फ-पावर्ड ट्रेलर है जो अपनी बिजली खुद बनाता है.  (Image Source- https://www.evotrex.com/)

जंगल में भी मिलेगी बिजली

इसका सीधा मतलब यह है कि अब आपको कैंपिंग के लिए किसी बाहरी बिजली कनेक्शन या बिजली वाले कैंपसाइट की तलाश नहीं करनी पड़ेगी. आप इसे लेकर घने जंगलों, रेगिस्तान या ऊंचे पहाड़ों पर जा सकते हैं और हफ्तों तक घर जैसी सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं. (Image Source- https://www.evotrex.com/)

Advertisement

चलता-फिरता पावरहाउस

PG5 की सबसे बड़ी ताकत इसकी बिजली बनाने और स्टोर करने की क्षमता है. कंपनी ने इसके लिए तीन लेयर का सुरक्षा चक्र तैयार किया है. इसमें 43 kWh की लिथियम आयन फॉस्फेट बैटरी लगी है, जो सामान्य ट्रेलरों से कई गुना ज्यादा शक्तिशाली है. (Image Source- https://www.evotrex.com/)

सोलर छत, बैकअप जेनरेटर

इसकी छत पर हाई-कैपेसिटी सोलर पैनल लगाए गए हैं, जो धूप से लगातार बैटरी को चार्ज करते रहते हैं. यदि कई दिनों तक धूप न निकले, तो इसमें एक गैस जेनरेटर भी दिया गया है. यह अकेला 225 kWh तक बिजली पैदा कर सकता है. कुल मिलाकर इसके पास 270 kWh बिजली होती है, जो एक छोटे घर को कई दिनों तक चलाने के लिए पर्याप्त है. (Image Source- https://www.evotrex.com/)

Advertisement

आपकी इलेक्ट्रिक कार को भी करेगा चार्ज

इस ट्रेलर की एक क्रांतिकारी खूबी यह है कि यह एक पावर बैंक की तरह काम करता है. इसमें एक चार्जर लगा है. अगर आप इसे किसी इलेक्ट्रिक ट्रक या कार से खींच रहे हैं और आपकी कार की बैटरी कम हो जाए, तो यह ट्रेलर आपकी कार को चार्ज कर देगा. इतना ही नहीं, इमरजेंसी के समय आप इस ट्रेलर को अपने घर से जोड़कर पूरे घर की लाइटें और उपकरण भी चला सकते हैं. (Image Source- https://www.evotrex.com/)

स्मार्ट तकनीक और आसान पार्किंग

अक्सर बड़े ट्रेलरों को मोड़ना या पार्क करना बहुत सिरदर्द भरा काम होता है, लेकिन PG5 के साथ ऐसा नहीं है. इसमें अपनी खुद की मोटर लगी है. जब आप इसे किसी कार से खींचते हैं, तो इसकी मोटर खुद को आगे बढ़ाती है ताकि आगे वाली कार पर बोझ न पड़े. आप गाड़ी से बाहर उतरकर रिमोट की मदद से इस ट्रेलर को किसी खिलौने की तरह सटीक जगह पर पार्क कर सकते हैं. (Image Source- https://www.evotrex.com/)

अंदर से किसी लग्जरी फ्लैट जैसा

अंदर लगी एक हाई-टेक स्क्रीन आपको बताती है कि कितना पानी, गैस और बिजली बची है. यह मौसम का हाल देखकर यह भी बता देता है कि आपकी बैटरी और कितने दिन चलेगी. PG5 का इंटीरियर आपको किसी 5-स्टार होटल की याद दिलाएगा. इसमें 4 से 6 लोग आराम से रह और सो सकते हैं. (Image Source- https://www.evotrex.com/) 

इसमें एक खास फीचर भी 

यहां इंडक्शन चूल्हा, माइक्रोवेव, बड़ा फ्रिज और चिमनी जैसी सारी सुविधाएं हैं. इसमें एक प्राइवेट शॉवर और टॉयलेट भी दिया गया है. एक बटन दबाते ही ट्रेलर का पिछला हिस्सा खुल जाता है और 43 वर्ग फुट की एक शानदार खुली बालकनी में बदल जाता है, जहां बैठकर आप नजारों का आनंद ले सकते हैं. (Image Source- https://www.evotrex.com/)

कीमत कितनी है?

Evotrex ने इसके दो वर्जन पेश किए हैं. Pioneer बेस मॉडल इसकी कीमत लगभग ₹1 करोड़ (1,19,990 यूएस डॉलर) से शुरू होती है. Atlas टॉप मॉडल, इसकी कीमत लगभग ₹1.33 करोड़ (1,59,990 यूएस डॉलर) है. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. कंपनी 2026 के अंत तक इसका प्रोडक्शन शुरू करेगी और 2027 की शुरुआत में पहली डिलीवरी मिलने की उम्मीद है. (Image Source- https://www.evotrex.com/)