किसी भी देश की आर्थिक और वित्तीय स्थिति का बड़ा पैमाना उसके बैंक होते हैं. जितना बड़ा किसी बैंक का आकार और मार्केट कैप होता है, उतना ही उस देश का फाइनेंशियल सिस्टम मजबूत माना जाता है.
People are also watching
2/8
जेपी मॉर्गन सबसे आगे...
15 अगस्त तक के आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका का जेपी मॉर्गन चेज 794.01 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया का नंबर वन बैंक है. यह चीन के सबसे बड़े बैंक ICBC से दोगुने से भी ज्यादा मूल्यवान है.
3/8
चीन का ICBC दूसरे नंबर पर
चीन का इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (ICBC) 355.86 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ दूसरे स्थान पर है, जो बताता है कि चीन की बैंकिंग ताकत भी काफी मजबूत है.
4/8
टॉप 10 में भारत नहीं
वहीं, भारत का HDFC बैंक इस लिस्ट में 12वें नंबर पर शामिल है. लेकिन किसी भी भारतीय बैंक ने अभी तक टॉप 10 में जगह नहीं बनाई है.
5/8
अमेरिका का दबदबा
लिस्ट में अमेरिका के कुल 7 बैंक शामिल हैं जैसे – जेपी मॉर्गन, बैंक ऑफ अमेरिका, वेल्स फार्गो, मॉर्गन स्टैनली, गोल्डमैन सैक्स, चार्ल्स श्वाब और सिटीग्रुप. इससे साफ पता चलता है कि अमेरिका का बैंकिंग नेटवर्क दुनिया का सबसे गहरा और व्यापक है.
6/8
चीन के चार दिग्गज बैंक
चीन के भी चार बड़े सरकारी बैंक टॉप 15 में हैं – ICBC, बैंक ऑफ चाइना, चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक और एग्रीकल्चरल बैंक ऑफ चाइना. ये बैंक चीन की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की ताकत को दर्शाते हैं.
7/8
लिस्ट में अन्य देशों का भी नाम
लिस्ट में न केवल अमेरिका और चीन, बल्कि ब्रिटेन का HSBC, ऑस्ट्रेलिया का कॉमनवेल्थ बैंक और कनाडा का रॉयल बैंक ऑफ कनाडा भी शामिल हैं. यह दिखाता है कि वैश्विक वित्तीय दुनिया में कई देशों की भूमिका बनी हुई है.
8/8
US और चीन ही असली महाशक्तियां
यह पूरी रैंकिंग बताती है कि वित्तीय शक्ति के मामले में अमेरिका और चीन ही दुनिया की असली महाशक्तियां हैं. बाकी देश अभी पीछे हैं, और उनका योगदान सीमित है. (Photo: AI, freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.