पहली बार इलेक्ट्रिक विमान ने भरी उड़ान
अमेरिका की एविएशन कंपनी Heart Aerospace ने अपने बड़े इलेक्ट्रिक विमान X1 की पहली टेस्ट फ्लाइट पूरी कर ली है. यह उड़ान करीब 27 मिनट चली और विमान ने सिर्फ बैटरी की बिजली से उड़ान भरी. इस दौरान करीब 5 डॉलर यानी लगभग 500 रुपये की बिजली खर्च हुई. विमान ने अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के एक रीजनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी और करीब 1,100 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा. टेस्ट के दौरान विमान में सिर्फ एक पायलट मौजूद था और कोई यात्री नहीं था.

