Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

ये हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम, हवा में ही दुश्मन की मिसाइलों को कर देते हैं राख

Most Powerful Air Defense System: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध में मिसाइलों से जंग लड़ी जा रही है. इन मिसाइलों से बचने के लिए तीनों देशों के एयर डिफेंस सिस्टम बहुत अहम भूमिका निभा रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में किस देश के पास सबसे शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम है?

By Anil | Updated: March 17, 2026 1:16 PM IST

दुनिया के सबसे शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम

आज के दौर में युद्ध लड़ने का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है. पहले के जमाने में जीत अक्सर युद्ध के मैदान में सैनिकों की ताकत पर निर्भर करती थी, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है. अब मिसाइलें, एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन और फाइटर जेट्स ही तय करते हैं कि युद्ध कौन जीतेगा और इनमें एयर डिफेंस सिस्टम की भूमिका सबसे अहम होती है. इसी कड़ी में आइए जानते है कि दुनिया के किस देश के पास सबसे शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम है.

रूस का टाइटन शील्ड

रूस के पास टाइटन शील्ड नाम का सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद है. इसका रडार इतना ज्यादा पावरफुल है कि एक वक्त में कई दुश्मनों पर नजर रख सकता है. यह सिस्टम सैकड़ों किलोमीटर दूरी से ही दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलें और हाइपरसोनिक हथियार को तबाह कर सकता है.

Advertisement

रूस का S-400 और S-500 सिस्टम

रूस के पास S-400 और S-500 जैसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं. इसकी रडार बेहद ज्यादा पावरफुल है, जिससे यह दुश्मन के विमानों, ड्रोन्स, क्रूज मिसाइलों को आसानी से मार गिरा सकता है. बता दें कि यह भारत के पास भी है.

सेंटिनल हाई-एल्टीट्यूड डिफेंस

सेंटिनल हाई-एल्टीट्यूड डिफेंस, जिसे THAAD के नाम से भी जाना जाता है. इसका का मुख्य उद्देश्य बैलिस्टिक मिसाइलों को आसमान में ही तबाह करना है. यह हिट-टू-किल तकनीक का इस्तेमाल करता है, जिसमें बिना विस्फोटक के गतिज ऊर्जा (Kinetic energy) से दुश्मन की मिसाइल को नष्ट किया जाता है.

Advertisement

एरो ब्रिज डिफेंस – इजरायल और अमेरिका

एरो ब्रिज इजराइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से विकसित का एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है. इसकी मिसाइलें कम दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइलों, फाइटर जेट्स और क्रूज मिसाइलोंको रास्ते में ही रोककर नष्ट सकता है. इसके बाद अमेरिका की पैट्रियट गार्ड-III, रूस की वैनगार्ड-2500, फ्रांस और इटली की एजिस शील्ड-30, चीन का ड्रैगन स्काई-9, भारत और इजराइल द्वारा संयुक्त रूप से बना ट्राइडेंट एयर गार्ड-8 का नंबर आता है.

इजरायल का आयरन शील्ड डोम

इसमें इजरायल के आयरन शील्ड डोम का भी नाम शामिल है. इसे खासतौर पर कम दूरी के रॉकेट, तोप के गोले और मोर्टार हमलों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. इसके बल पर ही इजरायल ने कई युद्धों में जीत हासिल की हैं.

भारत का सुदर्शन चक्र

भारत का 'सुदर्शन चक्र' एक बहुत ही एडवांस और स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम है. यह दुश्मन के विमानों, ड्रोन्स और मिसाइलों को आसमान में ही ढेर कर देता है और इसके लिए यह AI-सक्षम, लेजर हथियार और सैटेलाइट निगरानी का इस्तेमाल करता है.