Worlds Most Expensive Saree Cost 36 Crore Made With Gold Diamond 8306140
ये है दुनिया की सबसे महंगी साड़ी, इसे खरीदने के लिए लेना पड़ जाएगा बैंक लोन
World's Most Expensive Saree: मुंबई में एक साड़ी बनी है, जिसमें 2 किलो सोना और 36 करोड़ के हीरे जड़े हैं. इसे फैशन डिजाइनर रोहित ने माता रमाबाई आंबेडकर को समर्पित किया.
इन दिनों सोशल मीडिया और फैशन वर्ल्ड में एक बेहद खास और अनोखी साड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है. इसकी कीमत करीब 39 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो इसे भारत की सबसे महंगी साड़ियों में शामिल कर देती है.
People are also watching
2/8
कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
इस साड़ी में लगभग 2 किलो सोना इस्तेमाल हुआ है. साथ ही इसमें करीब 36 करोड़ रुपये के हीरे जड़े गए हैं, जिससे यह साड़ी एक आम कपड़े से ज्यादा एक लग्जरी ज्वेलरी पीस जैसी बन गई है.
3/8
रोहित पिसाल ने किया है डिजाइन
इसे मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित पिसाल ने तैयार किया है, जिन्हें फैशन इंडस्ट्री में लोग 'गोल्डमैन' के नाम से भी जानते हैं. वे अपनी अलग तरह की गोल्ड और ज्वेलरी डिजाइनिंग के लिए काफी फेमस हैं.
4/8
माता रमाबाई आंबेडकर को समर्पित
डिजाइनर रोहित पिसाल ने बताया कि यह साड़ी उन्होंने माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर उन्हें समर्पित की है. मतलब यह सिर्फ एक महंगी साड़ी नहीं बल्कि सम्मान और श्रद्धांजलि का प्रतीक भी है.
5/8
साड़ी बनाने में लगे करीब तीन महीने
रोहित ने बताया इस अनोखी साड़ी को तैयार करने में लगभग 3 महीने का समय लगा. क्योंकि इसे बनाना एक सामान्य डिजाइनिंग काम नहीं था, बल्कि इसमें काफी बारीक और हाई-लेवल कारीगरी की जरूरत पड़ी.
6/8
साड़ी पर माता रमाबाई का चित्र उकेरा गया
इस साड़ी की सबसे खास बात यह है कि इसमें माता रमाबाई आंबेडकर का चित्र बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है. इस चित्र के चारों तरफ सोने की परत से डिजाइन किया गया है, जो इसे एक रॉयल और इमोशनल टच देता है.
7/8
बिंदी ही है सबसे महंगी और खास
इस साड़ी का सबसे हैरान कर देने वाला हिस्सा इसकी बिंदी है. क्योंकि यह बिंदी करीब 100 ग्राम सोने से बनाई गई है और इसमें लगभग 33 करोड़ रुपये के हीरे जड़े होने की बात सामने आई है.
8/8
दुबई में होगी नीलामी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस 39 करोड़ की साड़ी की नीलामी दुबई में की जाएगी, और ऑक्शन से मिलने वाली रकम को सामाजिक कार्यों, अस्पताल और स्कूल निर्माण जैसे कामों में लगाने की योजना है. (Photos: google, freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.